फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, परिवार के बुझे चिराग

Fri, 16 Oct 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव शाहपुर तगा गोशाला में ​दो सगे भाइयों की मौत के बाद शोकाकुल माता-पिता। 
विज्ञापन
गन्नौर। गांव शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास 108 गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बिनौली का निवासी सागर (7) व कार्तिक (6) एक दिन पहले ही पिता संदीप के साथ गोशाला में आए थे। उनके पिता संदीप गोशाला में पशुओं को चारा डालने का काम करते हैं।
वीरवार देर शाम दोनों बच्चे खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। अंधेरा होने तक बच्चे नहीं मिले तो गोशाला के कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की। रात को दोनों के शव गड्ढे में मिले। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिनौली के संदीप बुधवार को अपनी पत्नी व दोनों बच्चों सागर व कार्तिक के साथ गांव शाहपुर स्थित गोशाला में काम करने आए थे। वह पहले भी यहां काम कर चुके हैं। वीरवार शाम को दोनों बच्चे गोशाला में बने कमरे से बाहर आकर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक लापता हो गए। उनकी मां को उनके कपड़े गोशाला परिसर में ही पड़े मिले। उन्हें लगा कि दोनों बच्चे दूसरे कपड़े पहनकर गांव में ही एक शादी समारोह में चले गए होंगे। अंधेरा होने तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश कर पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें