फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दपंती के झगड़े में ढाई वर्षीय बच्चा घायल

Sun, 23 Jun 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव अगवानपुर में पत्नी की पिटाई के दौरान लाठी लगने से ढाई वर्षीय बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल बच्चे की दादी ने मामले की जानकारी गन्नौर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रिहाना ने पुलिस को बताया कि 22 जून को उसका भतीजा सुनील अपनी पत्नी फरीदा की पिटाई कर रहा था। इस दौरान फरीदा बचने के लिए उसके घर आ गई। सुनील भी आ गया और लाठी से उन्हें पीटने लगा। इस दौरान लाठी ढाई वर्षीय पोते विवान को जा लगी। इस कारण विवान घायल हो गया। सुनील उसे व अपनी पत्नी को धमकी देकर मौके से भाग गया। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें