फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में विकास कार्यों की बढ़ेगी रफ्तार : निखिल मदान

Sun, 23 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26. सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित गोकुल पार्क में लोगों के साथ चर्चा करते मेयर निखिल मदान, साथ
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। लंबित विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जाएगा। इस कार्य में अधिकारियों की लेटलतीफी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर निखिल मदान रविवार को सेक्टर-15 स्थित गोकुल पार्क में चल रहे सुंदरीकरण और मरम्मत के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे और जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर निखिल मदान ने निगम पार्षद बबिता कौशिक के साथ पार्क में हो रहे कार्यों का शुभारंभ किया। सेक्टर- 15 के सभी पार्काें का जीर्णोद्धार 2.49 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। इस दौरान मेयर निखिल मदान ने लोगों के साथ पार्क में होने वो कार्यों पर चर्चा की। लोगों ने पार्क की चहारदीवारी की मरम्मत, झूले और जिम लगवाने, मुख्य दरवाजे की मरम्मत जैसे कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग रखी है।
साथ ही रात्रि के समय अंधेरा होने के कारण हाईमास्ट लाइट लगवाने, पौधे लगवाने की मांग की। इस पर मेयर ने निगम के कनिष्ठ अभियंता अंकुर शर्मा को समय पर पार्क का काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान त्रिभुवन कौशिक, खेमचंद, कृष्ण कुमार, अनिल गोयल, राम कामरा, मनोहर लाल, प्रभादास, शिव छाबड़ा, भगवान दास, एसके आहूजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें