फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फूल भंडार के खोखे में आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। थाना शहर गोहाना पुलिस टीम ने सेक्टर-7 के पास स्थित फूल भंडार के खोखे में आग लगाने की वारदात में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव माहरा के अजयपाल और कालपुर के कर्ण हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

आर्य नगर के रोहित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने शहर में सेक्टर-7 के निकट रोहित फूल भंडार के नाम से लोहे का खोखा बना रखा था। उसके खोखे के साथ गांव माहरा के अजयपाल का खोखा था। रोहित ने पुलिस को बताया था कि उसका काम अच्छा चल रहा था और उसके पास ग्राहक अधिक आते थे। इसी रंजिश में रात को अजयपाल व उसके साथी कर्ण ने उसके खोखे में आग लगा दी थी। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें