गोहाना। सदर थाना गोहाना की पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। महिला ने 27 सितंबर को पुलिस को तीन लोगों पर खेत में खींचकर ले जाने और दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। दो आरोपियों ने रविवार को खरखौदा क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उनका उपचार पीजीआई रोहतक में चल रहा था दाखिला करवाया गया। स्वास्थ्य ठीक होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद