गोहाना। थाना शहर गोहाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी बीरू व इंतजार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोनीपत के गांव सिवाना निवासी संदीप ने 22 अगस्त को थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त से मिलने नागरिक अस्पताल गोहाना गए थे। संदीप अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर अंदर चले गए थे। करीब 20 मिनट बाद वापस आए तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी बीरू व इंतजार को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है।