फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: याद आईं सड़कों की सफेद पट्टियां, शुरू किया रिफ्लेक्टर लगाना

Fri, 22 Nov 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के एटलस रोड पर बना अंधा मोड़। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। करोड़ों की सड़कें बनाने के बाद उन पर सफेद पट्टियां, रिफ्लेक्टर व संकेतक लगाने की आखिरकार प्रशासन ने सुध ले ली है। क्योंकि कोहरा में इनका अभाव वाहन चालकों के लिए परेशानी बनने लगा था। अमर उजाला ने 18 नवंबर को माई सिटी के अंक में पेज दो पर सड़कों पर सफेद पट्टियों व रिफ्लेक्टर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया और सफेद पट्टी लगाने का काम तेजी से शुरू किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए सोनीपत के प्रमुख मार्गों पर सफेद पट्टियां व रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सड़कों पर आवागमन सुगम होगा। आलम यह है कि जिलाभर की ज्यादातर सड़कों पर सफेद पट्टियों व रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। लोग काफी समय से अधिकारियों से सड़कों पर सफेद पट्टियां व रिफ्लेक्टर लगाने की मांग कर रहे थे।

कहां-कहां लगाई गई सफेद पट्टियां
विभाग के कर्मचारियों ने वीरवार को सोनीपत बाइपास रोड, देवडू रोड, दातौली रोड, जीटी रोड से मीमारपुर, बेगा, घसौली, पबनेरा व चिरस्मी रोड पर सफेद पट्टियां लगाई। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएंगी। सफेद पट्टियां लगाने का काम टेंडर राशि के अंतर्गत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


रिफ्लेक्टर कोहरे के बीच सुरक्षा में बनेंगे मददगार
सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगने से वाहन चालकों को कोहरे के बीच हादसों से बचने में मदद मिल सकेगी। कोहरे व धुंध में आगे दिखाई न देने पर कई बार आगे चल रहे वाहन का आभास नहीं हो पाता। ऐसे में वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। यहां तक कि लोगों की जान भी चली जाती है या किसी के हाथ-पैर टूट जाते हैं। वहीं रिफ्लेक्टर की रोशनी से वाहन चलाने में चालकों को आवागमन में मदद मिलती है। रात के समय इन्हें जलाने के लिए किसी की जरूरत भी नहीं होती है। इनके अंदर लगे सेंसर की मदद से लाइट्स अपने आप जलने लगती हैं, सुबह बंद हो जाती है।


जिला की सड़कों पर सफेद पट्टियां लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। वीरवार को 5-6 सड़कों पर सफेद पट्टियां लगवाई गई हैं। कर्मचारी धीरे-धीरे सभी सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाएंगे। इससे कोहरे के दौरान सड़कों पर वाहन चालकों का आवागमन सुगम हाे सकेगा। हादसों को रोका जा सकेगा।
- रवीन दत्ता, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सोनीपत की सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू हो चुका है। दिन-रात शहरभर की सड़कों पर वाहनों का आवागमन लगा रहता है। सड़कों पर वाहन चालकों को बेहतर सुविधा देने व उनकी सुगम यात्रा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रिफ्लेक्टर लगने से कोहरे के दौरान वाहन चालकों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

- प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें