सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर मध्य रात्रि को शराब ठेका खोलने से मना करने पर एसपीओ की पिटाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जितेंद्र न्यू शांति विहार व आसिफ गांव सांदल कलां का निवासी है। आरोपियों ने शराब ठेका खोलने पर टोकने वाले पुलिस एसपीओ के चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया था और वर्दी फाड़ दी थी। पुलिस एसपीओ सोनू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।