सोनीपत। सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या के मामले पुलिस ने दो और आरोपियों दीपेंद्र उर्फ दीपांशु व हिमांशु गांव वासीयान रायपुर को गिरफ्तार किया है।
28 जुलाई को बलवान निवासी गांव खेड़ी दमकन ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी कि उनके छोटे बेटे कृष्ण सीआरपीएफ में थे। वे करीब 30 दिन की छुट्टी पर आए थे। कृष्ण की कांवड़ लाते समय रास्ते में निशांत व अजय के साथ कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश में कृष्ण की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने सागर, प्रवीन, मोहित, निशांत व अजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दो और आरोपियों दीपेंद्र उर्फ दीपांशु व हिमांशु को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
बुजुर्ग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
गोहाना। गांव मुंडलाना में बुजुर्ग भाना की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मोहित और मोनू निवासी गांव मुंडलाना को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग भाना ने गांव में बादल वाला तालाब को मछली पालन के लिए ठेके पर ले रखा था। वह रात को देखभाल के लिए तालाब के पास बने कमरे पर रुकते हुए थे। दे
र रात को दो युवकों ने भाना की ईंटें मारकर हत्या कर दी थी। साथी अजमेर को भी घायल कर दिया था। अजमेर ने भाना के बेटे बलराम को बताया था कि उनके पिता की हत्या गांव के मोहित व मोनू ने की है। वीरवार को पुलिस ने बलराम की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना और मुंडलाना पुलिस चौकी की दो टीमें गठित की गईं थीं। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।