फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की गोली मारकर हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 22: सोनीपत में पुलिस की गिरफ्त में युवक की हत्या के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-7 की पुलिस टीम ने रविवार को वीर ढाबा जीटी रोड बहालगढ़ पर युवक की गोली मारकर हत्या करने और दूसरे पर जानलेवा हमला करने के दो और आरोपियों दीपक उर्फ सोनू व मनुपाल उर्फ मेनपाल निवासी गांव सिवाह जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी दीपक उर्फ सोनू को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि आरोपी मनुपाल उर्फ मेनपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों राकेश उर्फ फौजी, अनिल उर्फ लीला, राहुल उर्फ भुर्री, राकेश उर्फ पंपू और गौरव उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर चुकी है।
27 फरवरी को हुई थी हत्या : 27 फरवरी को प्रीत कमल निवासी जालंधर, पंजाब ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दी थी कि वह अपने मित्र कपिल को दो दिन से फोन करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में एक फोन नंबर मिला। उससे संपर्क करने के बाद उसे अपने साथ आने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रीत कमल और उसका दोस्त वीर ढाबा जीटी रोड बहालगढ़ पर रुके हुए थे, तभी कुछ हथियारबंद युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें दीपक नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंदीप घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें