फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के दो अलग-अलग मामलों में थाना खरखौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरकारी विभागों और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठी थी।
विज्ञापन

आरोपी फिरोजपुर बांगर हाल दिल्ली के नजफगढ़ निवासी बाबूलाल और फिरोजपुर बांगर हाल उत्तराखंड के देहरादून निवासी दारासिंह है। पुलिस ने आरोपियाें को अदालत में पेश किया जहां से बाबूलाल को चार दिन और दारासिंह को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
आनंद कुमार निवासी फिरोजपुर बांगर ने 18 अप्रैल 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये लिए। विश्वास जीतने के लिए कथित नियुक्ति पत्र भी दिए गए लेकिन जांच में वे फर्जी पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। रामपुर-कुंडल निवासी रोहित ने 17 अक्तूबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आरोपी दारा सिंह ने रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बैंक खाते के माध्यम से तीन लाख रुपये और 50 हजार रुपये नकद लेकर 3.50 लाख रुपये की ठगी की।
इसके बाद में नौकरी नहीं लगवाई और रुपये लौटाने के बजाय धमकी दी। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। दोनों मामलों में रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों, ठगी गई राशि और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें