गोहाना। मेडिकल कॉलेज खानपुर कला की पार्किंग से बाइक चोरी करने के मामले में महिला थाना खानपुर कलां पुलिस ने दो आरोपियों राहुल व साहिल उर्फ मस्ताना निवासी गांव पुरखास धीरान को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
गांव बजाना खुर्द निवासी आंशु ने बताया कि उनके पिता खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वह 26 मई की शाम खाना लेकर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर दी थी। लौटकर आने पर वह चोरी मिली। महिला थाना खानपुर कलां की सहायक उप निरीक्षक पूजा ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद