सोनीपत। गांव लिवासपुर के पास निर्माणाधीन फैक्टरी से बाइक व शटरिंग प्लेट चाेरी करने के मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी चंद्रभान व फतेहपुर निवासी सुशांत उर्फ प्रतीक है। गांव राई निवासी ठेकेदार अजय ने 6 मई को बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चाेरी की गई बाइक व दो शटरिंग प्लेट बरामद की है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद