फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। विष्णु नगर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन और आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 3 मई की रात को अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। उसके पास से 15 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। शनिवार रात हवलदार संजीत पुलिस टीम के साथ पुराने बस स्टैंड के निकट गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि विष्णु नगर में हंसराज के मकान की तीसरी मंजिल पर कुछ युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। छापा डालने के दौरान पुलिस ने आरोपी रमन व पवन को गिरफ्तार कर लिया था। अब युवक पिछले दरवाजे से छत के रास्ते भाग गए थे। अब पुलिस ने फतेहाबाद के अंजली निवासी भगवान उर्फ यश, गोहाना निवासी प्रदीप उर्फ भोपू और वाल्मीकि बस्ती निवासी हरीश उर्फ सोढ़ी गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें