कुंडली। कुंडली में केएफसी के पास औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी की रिसेप्शनिस्ट को काबू कर सोने की चेन, मोबाइल व 12000 रुपये लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के स्वर्ण जयंती विहार के रहने वाले कुनाल व प्रकाश है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दिल्ली के नरेला स्थित प्राइमरी स्कूल के पास रहने वाली दीक्षा ने 14 मार्च को कुंडली पुलिस को बताया कि वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। उन्होंने बताया था कि वह देर शाम को कंपनी से छुट्टी के बाद पैदल ही हाईवे की तरफ जा रही थी। जब वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित केएफसी के पास पहुंची थी तो इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए थे। उन्होंने आते ही उसे पकड़ लिया और उससे सोने की चेन व पर्स छीन लिया था। उसके पर्स में मोबाइल फोन व 12000 रुपये की नकदी थी। उसके बाद युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। एसआई देवेंद्र की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कुनाल व प्रकाश को रिमांड पर लिया जाएगा। उन्हें साइबर टीम की मदद से पकड़ा गया था।