फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कार के आगे बाइक अड़ाने से रोकने पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के जटवाड़ा में शराब के नशे में कार के आगे बाइक अड़ाने से रोकने के बाद युवक पर ईंट से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जटवाड़ा का रहने वाला आकाश है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। सेक्टर-23 निवासी सचिन ने 21 जून को पुलिस को बताया था कि वह 20 जून को अपने दोस्त जटवाड़ा के राहुल के साथ कार में सवार होकर मुरथल से जटवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान जैन मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने शराब के नशे में अपनी बाइक को उनकी कार के सामने अड़ा दिया था। जिसके चलते उनकी युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। बाद में वह चले गए थे। जब वह जटवाड़ा में एक गली से गुजरने लगे तो वहीं युवक आगे खड़े मिले। उसके दोस्त राहुल ने उनको पहचान लिया। वह जटवाड़ा का आकाश व उसका भाई राहुल तथा उनका दोस्त सचिन कुमार थे। वहीं राहुल की मां भी वहां थी। उन्होंने दोनों दोस्तों पर हमला कर दिया। आकाश ने सचिन के सिर में ईंटों से वार किया था। जिससे वह बेसुध होकर गिर गया था। राहगीरों ने उन्हें छुड़वाया था। जिसके बाद सचिन को सामान्य अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में चिकित्सक की राय के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा को भी जोड़ा था। अब पुलिस ने मामले में आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें