हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव गढ़ मिरकपुर में पंचायती जमीन पर झगड़े को लेकर चल रहे विवाद में किसान की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गढ़ मिरकपुर निवासी मोंटी उर्फ कनवा व भलेराम उर्फ भोलादास है। पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। गांव गढ़ मिरकपुर की अनीता ने 26 फरवरी को थाना बहालगढ़ में शिकायत दी थी कि रामप्रकाश उर्फ बिंटू, संजय, मनोज व कपिल ने उसके पति राजेंद्र की हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोंटी उर्फ कनवा व भलेराम उर्फ भोलादास को काबू कर लिया है। आरोपियों ने बताया था कि पंचायती जमीन के झगड़े को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उन्हें चार दिन क रिमांड पर लिया गया है।