फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को खरखौदा थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी अजय व निवासी विक्की हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने विक्की को न्यायिक हिरासत में और अजय को पांच दिन की रिमांड भेजा दिया।
विज्ञापन

15 अप्रैल को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को अजय अगवा करके ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण की गई नाबालिग लड़की खोज निकाला।
पुलिस ने नाबालिग का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ ही उसकी महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग कराई। इसके साथ ही इस मामले में बयानों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें