फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अभद्रता करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की धानक बस्ती में लॉकडाउन की पालना कराने को लेकर ड्यूटी दे रहे ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी साहिल व अभिषेक है। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ राकेश कुमार ने ओल्ड चौकी पुलिस को बताया था कि वह मंगलवार रात को लॉकडाउन की पालना कराने के लिए धानक बस्ती में ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें करीब 8-10 युवक एक साथ खड़े दिखाई दिए थे। सोनीपत में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार जारी है। ऐसे में लॉकडाउन किया गया। उसके बावजूद वह सभी एक साथ खड़े थे। जब उन्हें एक साथ नहीं रहने को कहा गया तो उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अभद्रता कर दी थी। उनके काम में बाधा पहुंचाई गई थी। बाद में वह फरार हो गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट  ने ओल्ड चौकी पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें