फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला से आया युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण के कई मामले दिल्ली से जुड़े होने के चलते सोनीपत प्रशासन ने दिल्ली से हरियाणा की सीमा में आवागमन पर रोक लगा रखी है। इसे लेकर धारा 144 लगाई है। उसके बावजूद लोग दिल्ली की तरफ से चोरी छिपे हरियाणा में आ रहे हैं। नरेला से कुंडली आए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुंडली थाना में नियुक्त एचसी चांद ने बताया कि लॉकडाउन के साथ ही दिल्ली से हरियाणा की सीमा में आवागमन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। इसके लिए कुंडली बार्डर पर सीसीटीवी लगाकर पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वह कुंडली गांव में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली के नरेला की तरफ से कच्चे रास्ते से एक युवक आता दिखाई दिया। युवक को रोककर यहां आने का कारण पूछा तो वह कोई कारण नहीं बता सका। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक ने अपनी पहचान सेक्टर-ए-9 नरेला निवासी विवेकानंद के रूप में दी। कुंडली में दिल्ली से आने वाले लोगों पर दो दिन में यह दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें