फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: शराब ठेके पर फायरिंग व लूट के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर 27 क्राइम यूनिट को मिली बड़ी सफलता

Wed, 30 Apr 2025 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत पुलिस की सेक्टर 27 क्राइम यूनिट ने कुंडली में शराब ठेके पर फायरिंग और लूट के प्रयास के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, अमरजीत उर्फ बाज (पानीपत के कुराड निवासी) और कुसमाकर गुलाटी (दिल्ली के पीतमपुरा निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला रोड पर राठधना मोड़ स्थित गंदे नाले के पास दिनदहाड़े फिलिंग स्टेशन मैनेजर से चाकू की नोक पर लूट के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मैनेजर ने खुद ही लूट का ड्रामा रचा था और पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर नकदी ऐंठने की कोशिश की थी। पुलिस ने मैनेजर मूलरूप से गांव जौली हाल बंदेपुर निवासी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


एसीपी राजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को विनोद ने पुलिस को बताया था कि वह नरेला रोड पर राठधना के पास स्थित किरण फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर कार्यरत है। वह सोमवार को फिलिंग स्टेशन से दो दिन का कैश लेकर सोनीपत शहर में मिशन चौक स्थित पीएनबी की शाखा में जमा कराने जा रहे थे। गांव राठधाना मोड़ के पास सेंट्रो कार सवार दो युवकों ने जबरन बैग को छीनने की कोशिश की थी। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू उनके पेट पर अड़ा दिया था। जिससे वह चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह डराकर उनसे बैग छीनकर उसके अंदर पॉलिथीन में रखे रुपये निकाल कार में सवार होकर भाग गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मामले की जांच सेक्टर-7 स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को दी गई थी। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए लूट की झूठी कहानी गढऩे वाले मैनेजर विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद पर कर्ज हो गया था। जिसे उतारने के लिए खुद ही लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन



पुलिस ने बरामद की पिस्तौल और कारतूस
सेक्टर 27 क्राइम यूनिट ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर अमरजीत और कुसमाकर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इस वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


पुलिस रिमांड पर लेगी आरोपी
एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें मोहित की आत्महत्या और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें