फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिस्तौल के बल पर कार, मोबाइल और नकदी लूटने के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-7 की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने पिस्तौल के बल पर कार, मोबाइल व नकदी लूटने के मामले में पांच-पांच हजार के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव सिटावली निवासी राकेश उर्फ राका और डबरपुर निवासी योगेश उर्फ छोटा के रूप में हुई। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया या है। उन्हें अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के गांव नदायल फिलहाल दिल्ली के मयूर विहार निवासी मुजीब खान ने 11 अक्तूबर 2023 को खरखौदा थाने में शिकायत दी थी कि 10 अक्तूबर की देर रात उनके मोबाइल पर उबर कंपनी से पानीपत जाने के लिए बुकिंग आई थी। वह अपनी कार को बुकिंग अनुसार दिल्ली के मंगोलपुरी तीन युवकों को लेकर पानीपत के लिए चले थे। वह तड़के चार बजे पश्चिमी यमुना नहर के पुल से गांव हलालपुर की तरफ अपनी कार को मोड़ने लगे थे। तभी तीन युवकों ने उनको पिस्तौल दिखाकर कहा था कि गाड़ी से नीचे उतरो। इसके बाद युवक उनकी जेब में रखा पर्स जिसमें 1500 रुपये थे और मोबाइल व कार को छीनकर भाग गए थे। इस पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आयुक्त ने दोनों आरोपियों पर पांच- पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम ने आरोपी दिनेश, आकाश व प्रिंस को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें