फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में लगे तूड़े के कूप में लगाई आग, मचा हड़कंप

Fri, 10 Oct 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ईशापुर खेड़ी में गांव के बाहर एक प्लॉट में लगे तूड़े के कूप को अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार रात आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर बरोदा थाना के एसएचओ धर्म सिंह और बुटाना चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
गांव ईशापुर खेड़ी में लहरी, टेकराम, फूल, फुली, धर्म कौर और सतवीर के सड़क के पास प्लॉट हैं। इनके परिवार की प्रसन्नी, सतीश, रमेश और लक्ष्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को गांव के ही अज्ञात लोगों ने सतवीर पुत्र बालू के प्लॉट में लगे तूड़े के कूप को आग के हवाले कर दिया।

 रात के समय तूड़े के कूप में आग लगी देख जब वह प्लॉट की तरफ गए तो देखा कि वह पूरी तरह से फैल चुकी है। आग लगाने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर बुटाना चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह और बरोदा थाना प्रभारी धर्म सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इन लोगों ने बताया कि उन लोगों के सड़क के किनारे 6 प्लॉट हैं। जिनका उनके नाम इंतकाल और कापी है। हालांकि उसके बाद भी उनकी जगह पर गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप है कि आग गांव के ही किसी व्यक्ति ने लगाई है। पुलिस उसका पता लगाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दे।

क्या कहते है थाना प्रभारी
थाना प्रभारी धर्म सिंह ने कहा कि सतवीर और सुखचैन में एक महीने पहले जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने कहा कि सतवीर ने दी शिकायत में बताया कि सुखचैन उसको नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा था। उसने आरोप लगाया है कि उसी यह काम किया है। सतवीर के बयान पर सुखचैन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें