फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल एप लांच, बिजली उपभोक्ता एक माह में जमा करा सकेंगे बिल

Tue, 06 Feb 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल के झंझट से छुटकारा दिलाने की पहल की है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से 4.13 लाख बिजली उपभोक्ता 30 दिन के बाद मीटर की रीडिंग एप पर अपलोड करके खुद बिल को तैयार कर सकेंगे। साथ ही इस एप के माध्यम से उपभोक्ता बिल का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सुविधा का लाभ 20 किलोवाट लोड तक के घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ता उठा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम ने 3.73 लाख घरेलू कनेक्शन और 40 हजार गैर घरेलू कनेक्शन जारी कर रखे हैं। बिजली निगम की ओर से हर दो माह में बिल वितरित किए जाते हैं। कई उपभोक्ताओं को बिल भरने में वित्तीय परेशानी होती है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने ट्रस्ट रीडिंग मोबाइल एप लांच किया है। इस एप का उपयोग करने के बाद उपभोक्ता अपने कनेक्शन का खाता नंबर भरने के बाद मीटर रीडिंग की फोटो अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद वह अपने एप का इस्तेमाल करते हुए बिल जनरेट कर सकेंगे। बहुत से उपभोक्ता चाहते थे कि बिल प्रतिमाह मिले। उनकी मांग पर बिल का विकल्प चुनने के लिए यह एप बनाई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन मासिक बिल का चयन कर सकते हैं और अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
एक माह का बिल खुद जनरेट करेंगे उपभोक्ता
घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ता ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल एप का इस्तेमाल करके एक माह का ऑनलाइन बिल जनरेट कर भर सकेंगे। इसके अगले महीने का बिल बिजली निगम की ओर से जारी किया जाएगा। मोबाइल एप के माध्यम से बिल 30 दिन के बाद ही जनरेट किया जा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल एप लांच किया है। घरेलू व गैर घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ता इस एप का इस्तेमाल कर एक माह का बिल जनरेट कर सकेंगे। इससे वह ज्यादा राशि के आने वाले बिजली बिलों से छुटकारा पा सकेंगे।-गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें