फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उप मुख्यमंत्री 8 फरवरी को चार गांवों में करेंगे जनसभाएं

Tue, 06 Feb 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जननायक जनता पार्टी के बरोदा हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रधान और पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन राज सिंह दहिया मुख्य रूप से रहे। बैठक की अध्यक्षता हलका प्रधान सुरेंद्र मलिक ने की । बैठक में 8 फरवरी को बरोदा हलके के गांव बिलबिलान,गुमाना,कटवाल और बलि ब्राह्मण गांव में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की होने वाली जनसभाओं की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर भूपेंद्र मलिक, जोनी लठवाल, पवन शर्मा, अशोक मोर, राममेहर राठी, सरपंच बसंत मलिक, युवा प्रधान दीपक नरवाल, इनसो जिलाध्यक्ष कृष्ण सरोहा, अधिवक्ता रितेश शर्मा, रेणु आंवली, किरण भाटिया, नरेश मलिक, राजेश मलिक व रोहित मलिक मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें