फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खड़े डंपर से टकराया ट्रक, केबिन में फंसे चालक

Fri, 04 Apr 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत में खरखौदा के पास एनएच-334बी पर डंपर से टक्कर लगने के बाद ट्रक के केबिन में फंस
विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर सांपला चौक के पास शुक्रवार सुबह ट्रक खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके अंदर फंस गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से टांग टूटी होने की वजह से पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला झुंझनू के गांव चिढ़ावा निवासी सुरेंद्र सिंह अपने ट्रक में दाल लेकर राजस्थान से दिल्ली जा रहे थे। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर खरखौदा शहर में प्रवेश करने लगे तो सांपला चौक के पास सड़क पर खड़े डंपर से उनका ट्रक टकरा गया। टक्कर लगते ही डंपर का पिछला हिस्सा ट्रक के केबिन में करीब तीन फीट तक अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि डंपर से क्लीनर साइड से भिड़ंत हुई। अगर चालक की तरफ से टक्कर होती तो अनहोनी हो सकती थी। इस दौरान चालक सुरेंद्र सिंह केबिन में बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ से भी जब चालक बाहर नहीं निकल पाया तो क्रेन बुलाकर केबिन को उखड़वाकर उसे बाहर निकाला गया। उसके बाद चालक सुरेंद्र सिंह को उपमंडल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पैर टूटा होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

फोटो 09: सोनीपत में खरखौदा के पास एनएच-334बी पर डंपर से टक्कर लगने के बाद ट्रक के केबिन में फंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें