फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 13 May 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के विशाल नगर में एक सप्ताह से पानी आपूर्ति न होने पर खाली बर्तन लेकर निगम अधिकारियों के
विज्ञापन
सोनीपत। विशाल नगर में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने रविवार को खाली बर्तन लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कॉलोनी की कुछ गलियों में पेयजल लाइन पर जगह-जगह वाल्व लगी है, जिसमें वहां के लोगों को पूरा पानी मिल रहा है। कुछ गलियों में एक ही वाल्व होने के कारण पानी घरों में पूरा नहीं पहुंच पाता। इसकी वजह से लोगों को गर्मी में ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी गीता, रोहताश, सुशीला, जगदीश, राजू, सरोज ने बताया कि नगर निगम की ओर से कॉलोनी में रोजाना डेढ़ घंटा पानी की आपूर्ति की जाती है। अधिकतर गलियों के लिए एक वाल्व होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पाता। गली नंबर 4 में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि अधिकारियों को शिकायत करने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिनकी लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासी दिनेश, सुमन, पूनम, बब्ली, कौशल्या, मीना ने बताया कि आधी गली में पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण उन्हें गांव रोहट स्थित पश्चिमी यमुना नहर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। अधिकारियों को पेयजल समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। गर्मी में घरों में बिना पानी के रहना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी में सबमर्सिबल पंप का खारा पानी मजबूरी में प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
विशाल नगर समेत कई कॉलोनियों में गलियों की लंबाई काफी ज्यादा है। इसकी वजह से अंतिम घर तक पानी नहीं पहुंच पाता। पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से अतिरिक्त पानी की मांग की गई है। जल्द पानी की आपूर्ति बेहतर कर दी जाएगी।-नरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें