फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लोग पीपीपी और प्रॉपर्टी आईडी से तंग : सतपाल ब्रह्मचारी

Mon, 13 May 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत शहर में आयोजित जनसभा को संबाेधित करते कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, साथ में मेयर
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने रविवार को शहर में विभिन्न जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि शहर में लोग परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी से तंग आ चुके हैं और रोजाना सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। पात्र परिवार बीपीएल राशन कार्ड कटने से परेशान है। बुढ़ापा पेंशन काट दी जाती है। युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। साथ ही कौशल रोजगार निगम जैसी ठेका प्रथा के बहाने उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी ओर से करवाए गए विकास कार्यों पर जनता मुहर लगाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने धानक बस्ती, कोट मोहल्ला, जटवाड़ा, ईदगाह कॉलोनी, बंदेपुर, बैंयापुर खुर्द, आदर्श नगर, कालूपुर, कबीरपुर, न्यू काॅलोनी, ऋषिकुंज कालोनी, देवडू रोड और शास्त्री कालोनी में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ विधायक जयवीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र छिक्कारा, निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, सूर्या दहिया, नीतू दहिया,नवीन तंवर, बिजेंद्र मलिक, मोनिका नागर, पूर्व बार प्रधान स्वीटी शर्मा, आप नेता विमल किशोर, नकीन मेहरा, सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें