गोहाना। गांव बिलबिलान में बीमारी से परेशान होकर महिला ने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव बड़ौता के सुरेश ने बताया कि उनकी बेटी काजल की 8 वर्ष पहले गांव बिलबिलान में शादी हुई थी। उसका छह माह का बेटा है। काजल बीमार चल रही थी। इससे परेशान होकर उसने रविवार की रात में घर में पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद