फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज हनुमान चालीसा पाठ की तैयारी, उधर प्रशासन ने लगाई धारा 144

Tue, 22 Aug 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद से सतर्कता बरत रही पुलिस ने एक बार फिर से सोनीपत के वेस्ट जोन में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत संबंधित क्षेत्र में कहीं भी 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से कुछ इनपुट मिल रहे हैं, जिसके चलते अब धारा 144 लगाने का निर्णय लिया गया है। दूसरी तरफ हिंदू संगठनों ने कहा कि वह 22 अगस्त को शाम के समय खान (खदान) कॉलोनी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हिंदू संगठनों का कहना है आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

पश्चिमी जोन की पुलिस उपायुक्त डॉ. अंशु सिंगला ने रविवार शाम को आदेश जारी करते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने सभी एसीपी व एसएचओ को निर्देश दिए हैं वह धारा 144 का अनुपालन सुनिश्चित करें। जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए पुलिस की अनुमति आवश्यक होगी। बिना अनुमति कोई सामूहिक या सार्वजनिक कार्यक्रम किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई गई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर मिले कुछ इनपुट के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है। इससे पहले 8 अगस्त को हिंदू संगठनों ने कच्चे क्वार्टर बाजार में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। उसी दिन घोषणा की थी कि 22 अगस्त को खान कॉलोनी में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।



शांतिपूर्ण तरीके से मंदिर में किया जाएगा हनुमान चालीसा पाठ : मनीष राई

हिंदू राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष राई ने कहा कि हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि मंगलवार को शाम 5 बजे खदान कॉलोनी के मंदिर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संविधान व कानून को मानने वाले लोग हैं। वह शांति भंग करने के लिए नहीं, बल्कि शांति की कामना करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे हैं।

सोनीपत में धारा 144 लगा दी गई है। सोशल मीडिया पर कुछ इनपुट मिलने के बाद ऐसा किया गया है। क्षेत्र में किसी भी जगह पर पांच या पांच से अधिक लोगों को एकत्रित होने की इजाजत नहीं है। -नरसिंह, एसीपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें