फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी नई रफ्तार : सीएम

Tue, 05 May 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :46: सोनीपत में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को गदा भेंट करते कार्यकर्ता। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में मैराथन प्रचार करते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार के जरिए विकास को नई रफ्तार देने का दावा किया। सुबह राई से अभियान की शुरुआत कर रात तक 20 जनसभाओं में पहुंचे सीएम ने हर वार्ड में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को सुबह 10:52 बजे राई गांव से चुनावी शंखनाद किया। दिनभर में 20 जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वे देर रात करीब 10:10 बजे तक लोगों के बीच रहे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी इस बार एकतरफा जीत दर्ज करेगी।

सीएम ने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव में किए गए 217 संकल्पों में से 63 पूरे किए जा चुके हैं जबकि शेष पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने निकाय चुनाव के लिए 21 नए संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि इन पर भी समयबद्ध तरीके से अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पहले ही विकास को गति दी है। अब ट्रिपल इंजन सरकार बनने से यह रफ्तार और तेज होगी। शहर में आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, जल प्रबंधन, यातायात और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल केवल वादों तक सीमित हैं, जबकि भाजपा जमीनी स्तर पर काम करने में विश्वास करती है। महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब अधिकार देने की बात आती है तो विपक्ष पीछे हट जाता है।

वहीं, पंजाब को लेकर आप पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे पूरे नहीं हुए। सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही है। शाम होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री खुश हो जाते है। उसके बाद उन्हें सारा पिंड मित्रां दा लगने लगता है।

सीएम ने 20 सभाओं को किया संबोधित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह 10:52 बजे गांव राई (वार्ड-8) पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव राठधना (वार्ड-9) में सुबह 11:23 बजे सभा को संबोधित किया। सामुदायिक केंद्र, खेवड़ा रोड बहालगढ़ (वार्ड-7) में दोपहर 12:05 बजे, गढ़ शहजानपुर (वार्ड-6) में दोपहर 12:35बजे, अग्रसेन भवन सेक्टर-14 (वार्ड-3 व 4) में दोपहर 1:20 बजे, बीज मार्केट (वार्ड-2) में दोपहर 1:55 बजे सभा की। मुख्यमंत्री ने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (वार्ड-5) दोपहर 2:15 बजे, ज्योतिबा फुले चौक (वार्ड-1) पर दोपहर 2:35 बजे, गोहाना रोड बाईपास पर (वार्ड- 22) दोपहर 3 बजे, गढ़ी ब्राह्मणान नजदीक मयूर विहार (वार्ड- 21) दोपहर 3:23 बजे, राजू बैंक्वेट सेक्टर-23 (वार्ड-19 व 20) में शाम 4:10 बजे सभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने छोटूराम कॉलेज के सामने (वार्ड-18) में शाम 5 बजे, पुरानी अनाज मंडी (वार्ड-16) में शाम 5:30 बजे, कालूपुर (वार्ड-17) में शाम 6:00 बजे, रामजस स्कूल (वार्ड-10) में शाम 6:30 बजे, वृंदावन गार्डन कबीरपुर (वार्ड- 11) 7:10 बजे, गोसाईं धर्मशाला, सिक्का कॉलोनी (वार्ड -3) में रात 8 बजे, भगत पेट्रोल पंप ओल्ड डीसी रोड (वार्ड- 12 व 14) पर रात 8:50 बजे सभा को संबोधित किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने झंडी रोड (वार्ड-15) पर रात 9:45 बजे पहुंचे। उनकी अंतिम चुनावी सभा रात 10.10 पर संपन्न हुई।

जगह-जगह हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहे सहयोग व उनके आशीर्वाद से सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन व सभी 22 पार्षद प्रत्याशी एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र कादियान, पवन खरखौदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

फोटो :46: सोनीपत में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को गदा भेंट करते कार्यकर्ता। स्रोत प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें