फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा हमें सदैव गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री

Mon, 17 Jul 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
खरखौदा में कर्नल होशियार सिंह व दादा कुशाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
राई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज सदैव देशभक्ति की भावना को बल देता है। तिरंगा हमें सदैव गौरवान्वित करता है। वह रविवार शाम को करीब 46 लाख रुपये की लागत से दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल (डीसीआरयूएसटी) में स्थापित 135 फीट ऊंचे तिरंगे का आरोहण करने व 35 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अटल अकादमी एवं आइडिया लैब को लोकार्पित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीकों से बेहतर कार्य हो रहा है।
विज्ञापन




135 फुट तिरंगे के प्रोजेक्ट पर खर्च हुए हैं 46 लाख रुपये

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 36 गुणा 24 के आकार के में 135 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया है। जिसे 180 किमी प्रति घंटा तेज गति की हवा का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज को विश्वविद्यालय में दीन दयाल उपाध्याय कन्वेंशन सेंटर और सरस्वती लाइब्रेरी कॉम्प्लेक्स के बीच स्थापित किया गया है। इसे एलईडी फ्लड लाइट से रात के समय प्रकाशित किया गया है।



पूरा नहीं हो सका ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 135 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करने पहुंचे तो ध्वज पूरी तरह फहराने से पहले ही अटक गया। जिसका कारण अचानक मशीन का खराब हो जाना बताया गया। जब मशीन चालू नहीं हो पाई तो मुख्यमंत्री अगले कार्यक्रम की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें