फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 63वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 01 Mar 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पुण्यति​थि पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि देते समाजसेवी। स्रोत : संस्था 
विज्ञापन
गोहाना। मुगलपुरा के पास शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 63वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता प्रिंसिपल मामन शर्मा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे और आधुनिक भारत के प्रमुख निर्माताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय संविधान के निर्माण में भी उनका अहम मार्गदर्शन रहा।

समारोह की अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे अपनी सादगी, समझदारी और देश के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। 28 फरवरी 1963 को पटना के पास सदाकत आश्रम में उनका निधन हुआ था।
विज्ञापन


इस मौके पर हेडमास्टर सोहनपाल, सुरेश पवार, मुकेश सैनी, महेंद्र पांचाल, दीपक शर्मा, पवन धिमान, अजय नागर, सुमित मलिक, योगेश पांचाल, मयंक सहरावत, अजय, सुमित, अनिल और सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें