गोहाना। पुराना बस अड्डा स्थित शहीद स्मारक पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को चौरी-चौरा कांड के क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जयनारायण गुप्ता ने कहा कि 1922 में महात्मा गांधी के आह्वान पर देशभर में असहयोग आंदोलन शुरू हुआ था। उनके आंदोलन ने संपूर्ण देश को एकजुट कर दिया था। वकीलों ने कचहरी जाना बंद कर दिया और मजदूर फैक्टरी छोड़कर आंदोलन की राह पकड़ने लगे। देशभर में विदेशी सामान जलाया जाने लगा। आंदोलन के दौरान चौरी-चौरा में एक अंग्रेज सिपाही ने एक आंदोलनकारी की टोपी उतार कर पैर के नीचे कुचल दी। अंग्रेजों ने आंदोलनकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 23 पुलिसकर्मियों को आग लगा दी गई थी, 11 आंदोलनकारियों की मौत और 50 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान डॉ. सुरेश सेतिया, आजाद सिंह डांगी, रमेश मेहता, गुरदीप सिंह, सतबीर पोडिया, वेदपाल बीरवाल, राजेश बाजवान, श्रीभगवान कलसन, सुभाष शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार मौजूद रहे।