फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संकल्प महारैली में गोहाना से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कर्मचारी : दीपक राणा

Tue, 06 Feb 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कला स्थित मेडिकल कॉलेज व महिला विश्वविद्यालय में पेंशन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पेंशन बहाली संघर्ष समिति प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान रहे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेजी पकड़ रहा है। सभी विभागों के कर्मचारी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले एकत्रित हो रहे हैं। 11 फरवरी को जींद में पुरानी पेंशन संकल्प महारैली की तैयारी चल रही हैं। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष गोहाना दीपक राणा व जिला सचिव आईटी संदीप बड़वासनी ने कहा कि गोहाना खंड से बड़ी संख्या में कर्मचारी जींद महारैली में शामिल होंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से डॉ. सुरेंद्र दहिया, प्रधान टीचिंग एसोशिएशन से राजेश वशिष्ठ, पंकज, कृष्ण, मुकेश, रविंदर, कृष्ण कुमार, अनिल, विजय, रमेश, राजेश, विशाल, रितेश रोशन, वेदपाल, विकास चौहान, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें