सोनीपत। जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्थान प्रबंधन, शिक्षकाें व विद्यार्थियों ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरु-शिष्य परंपरा व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाश देते हैं शिक्षक : कुलपति
राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शिक्षक कुलपति अशोक कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशमान करते हैं। कार्यक्रम में डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि शिक्षा की बदलती चुनौतियों के बीच हमें सदैव सीखते रहने व आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर व नृत्य स्पर्धाएं कराईं
हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर, नृत्य, संगीत जैसी रोचक खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पेन, शुभकामना कार्ड भेंट किए गए। प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने बताया कि विद्यार्थियों ने भाषण, कविता से शिक्षा के महत्व, अध्यापकों के प्रति अपनी कृतज्ञता को अभिव्यक्त किया।
मोमबत्ती की तरह होता है अच्छा शिक्षक
गांव जाखौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य कुलदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। भौतिक प्रवक्ता रितु छाबड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राचार्य ने बताया कि एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है जो दूसरों का रास्ता रोशन करने के लिए खुद को जलाता देता है। इस दौरान पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुमन मलिक, रितु छाबड़ा, कविता मलिक, सतवीर सिंह राणा, मुकेश रानी मौजूद रही।
फोटो 05- सोनीपत के हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान प्राध्यापकों के साथ