फोटो : सोनीपत के आईएमटी खरखौदा में वन विभाग की ओर से मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत पौध रोपण हर
खरखौदा। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर और आईएमटी परिसर में पौधरोपण हुआ। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और विधायक पवन खरखौदा ने पौधे लगाए। बड़ौली ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। विधायक पवन खरखौदा ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर इसे जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने को कहा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा, उप वन संरक्षक रेणु बाला, रेंज वन अधिकारी पवन मलिक और जगदीश कादियान मौजूद रहे।