फोटो - राजकीय उच्च विद्यालय माहरा में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए शिक्षक। स्रोत - प्रवक
गोहाना। राजकीय उच्च विद्यालय माहरा के खिलाड़ी प्रमेंद्र दलाल ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। प्रमेंद्र ने प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया था। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर प्राचार्या रेखा देवी, मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार और कोच शमशेर मलिक ने विजेता खिलाड़ी प्रमेंद्र को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रमेंद्र दलाल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर शीला, अनुराधा, शीला सिहाग, सीमा, बिमला, रमेश, यशविंद्र, राकेश, परमवीर, नवीन, सतीश, जयकरण आदि उपस्थित थे। संवाद