सोनीपत। गांव सफियाबाद में कहासुनी में ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र और उनके भतीजे तरुण पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र ने कहा कि उनकी सुरेंद्र व उसके साथी से पहले से कहासुनी हुई थी। वह शुक्रवार देर शाम अपने भतीजे तरुण के साथ कार्यालय से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र और उसके दोस्त ने उन्होंने रोक लिया। दोनों ने उन पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घटना की सूचना देकर परिजनों को बुलाया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तरुण की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे दिल्ली स्थित एम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद