फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटरी पर नहीं लौट रहीं ट्रेनें, समर स्पेशल पौने 4 घंटे लेट

Fri, 23 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग के करनाल स्टेशन पर बुधवार को इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बावजूद वीरवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर दर्जनभर से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 3:41 घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में देरी होने से आधा दर्जन सवारी गाड़ियां भी सोनीपत स्टेशन पर 4 घंटे तक की देरी से पहुंचीं। ट्रेनें अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। आए दिन ट्रेन की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली मालवा एक्सप्रेस 2:32 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:39 घंटे, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:21 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:35 घंटे, शान-ए-पंजाब 56 मिनट, जम्मू मेल 2:06 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 1:46 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:12 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:41 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 4:09 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2:14 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:09 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 3:27 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 2:12 घंटे, समर स्पेशल एक्सप्रेस 3:41 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 2:23 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:41 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:36 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:57 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 2:04 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
दिल्ली रेल मंडल के तहत आने वाले करनाल स्टेशन पर फिलहाल इंटरलॉकिंग कार्य को पूर्ण किया गया है। दिल्ली-अंबाला रूट पर धीरे-धीरे ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें