फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से छूट रही ट्रेन, सख्ती भी बेअसर

Fri, 30 Aug 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर जहां एक ओर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं प्रवेश व निकासी द्वार पर ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों का जमावड़ा यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इससे अकसर यात्रियों की ट्रेन छूट रही है। चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में ट्रेन आने से पहले ही गेट व सीढ़ियों के सामने अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर ट्रेनों में आवागमन करते हैं। यहां आठ सवारी गाड़ियों सहित 23 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। दैनिक यात्री अमित कुमार, हैप्पी, जेके गुप्ता, संदीप कुमार, नितिन, जीतपाल व कपिल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले ही ई-रिक्शा व ऑटो चालकों में सवारियां लेने की होड़ लग जाती है। अधिकतर यात्री ऐसे हैं, जो ट्रेनों के समय पर ही स्टेशन पर पहुंचते हैं। उन्हें दौड़कर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर वाहनों की भीड़ लगी रहने से अकसर उनकी ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में कई बार यात्रियों की ई-रिक्शा व ऑटो चालक से कहासुनी भी हो जाती है।

दैनिक यात्री इस बारे में कई बार रेलवे अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। जीआरपी कर्मी प्रवेश द्वार पर खड़े ई-रिक्शा चालकों को एक बार तो हटा देते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। यात्रियों की समस्या का स्थाई समाधान न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जीआरपी का सख्त रवैया भी फेल

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेशन के प्रवेश द्वार पर जीआरपी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी सख्ती के साथ ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों को वहां से हटाने का काम कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही पुलिस कर्मी इधर-उधर जाते हैं तो कुछ ही सेकेंड में प्रवेश द्वार पर ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे में जीआरपी का सख्त रवैया भी ई-रिक्शा चालकों पर फेल साबित हो रहा है।

आठ माह में 49 वाहन चालकों के कटे चालान
जनवरी 10
फरवरी 07
मार्च 05
अप्रैल 09

मई 09

जून 09

जुलाई 00
अगस्त 00
वर्जन -

रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कोई भी वाहन खड़ा करना नियमों का उल्लंघन है। चालकों को अपने वाहन पार्किंग में ही खड़े करने चाहिए। इसके लिए ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों को अभियान चलाकर जागरूक किया जाता है। आठ माह में नियमों का पालन नहीं करने वाले 49 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

महावीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें