फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अगवानपुर रेलवे अंडरपास से आवाजाही शुरू, चक्कर से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित अगवानपुर रेलवे अंडरपास से गुजरता दोपहिया वाहन। संवाद
विज्ञापन
- निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन गुजरने लगे, भारी वाहनों को अभी अनुमति नहीं
विज्ञापन




- पेड़ों की कटाई की एनओसी और बिजली लाइन शिफ्टिंग के कारण अटका रहा था काम



- अंडरपास पर शेड लगाने का काम बाकी, लंबे समय से राह देख रहे क्षेत्रवासियों को मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी



गन्नौर। अगवानपुर रेलवे अंडरपास से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। अब रेलवे फाटक बंद होने पर अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि, निर्माण कार्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है और भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू नहीं हो पाई है।



अगवानपुर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य लंबे समय से विभिन्न अड़चनों के कारण प्रभावित हो रहा था। रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे खासकर रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। अंडरपास शुरू होने से अब लोगों का समय और ईंधन दोनों बच सकेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी राजेंद्र, महाबीर और राजेश को उम्मीद है कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि अंडरपास का पूरी तरह इस्तेमाल हो सके। इससे अगवानपुर और आसपास के गांवों के लोगों को रेलवे फाटक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन






शेड लगने के बाद पूरा होगा निर्माण कार्य



अब अंडरपास के रास्ते को पक्का कर दिया गया है, जिसके बाद दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि, अंडरपास पर शेड लगाने का काम अभी बाकी है। इसके अलावा निर्माण से जुड़े अन्य अधूरे कार्य भी पूरे किए जाने हैं। फिलहाल भारी वाहनों के लिए रास्ता शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें