फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएच 44 पर ट्रक पलटने से लगा जाम

Thu, 16 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एनएच 44 पर राई के पास सामान लगा ट्रक पलट गया। इससे हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रक चालक शौकीन ने बताया कि वह अंबाला से किराने का सामान भरकर बंगलूरू जा रहा था। जब वह राई के पास गोल्डन हट ढाबा के सामने पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन चालक ने ब्रेक लगा दिया। उसे बचाने में ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। राई थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को वाया खेवड़ा के रास्ते बीसवां मिल तक पहुंचाया। जाम लगने की वजह से एक एंबुलेंस भी फंस गई। उसे एजुकेशन सिटी के रास्ते निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें