सोनीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में ईवीएम मशीनों व चुनावी सामग्री का वितरण किया गया। चुनावी ड़्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ईवीएम व चुनावी सामग्री सहित विभिन्न मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए स्कूलों से बसों को मंगवाया गया था।
इन बसों को कॉलेज के बाहर सड़क पर खड़ा किया गया था। वहीं एक तरफ के सड़क मार्ग को बंद कर दिया था, ताकि चुनावी सामग्री लेकर कर्मचारी आसानी से बसों में सवार होकर रवाना हो सकें। एक तरफ का सड़क मार्ग बंद किए जाने से गोहाना मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। चुनावी सामग्री लेकर कर्मचारियों के रवाना होने के बाद ही मार्ग को खोला गया। इसके बाद जाम से वाहन चालकों को राहत मिल सकी।