फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित

Mon, 03 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 28: हाईवे पर थाना कला चौक के अंडरपास में जलभराव होने से गड्ढे में पलटी ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। पानी निकासी व्यवस्था की बदहाली ने खरखौदा से गुजर रहे नेशनल हाईवे की सूरत बिगाड़ दी है। थाना कला चौक पर बने अंडरपास के नीचे हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि जलभराव के कारण सड़क ही नजर नहीं आती। हाईवे पर होने वाले दूषित पानी के ठहराव ने सड़क को तोड़कर गड्ढों में बदल दिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर के अंदर से निकलने वाला पानी सीधे हाईवे की ओर बहता है। निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने से पूरा पानी अंडरपास में जमा हो जाता है। जलभराव के कारण गड्ढे गहराते जा रहे हैं और वाहनों के फंसने की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
थ्री व्हीलर और टू व्हीलर चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हादसे के चलते लोग चोटिल हो रहे हैं। यह समस्या बीते एक वर्ष से बनी हुई है, लेकिन इन तरफ जिम्मेदार विभाग ध्यान देने को तैयार नहीं है। नगरपालिका की तरफ से शहर के दूषित पानी को हाईवे पर जाने से रोका नहीं जा रहा है।
विज्ञापन





नगरपालिका को पानी निकासी पुख्ता करने के आदेश देने के साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को भी खस्ता हाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा ताकि लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन




- डाॅ. निर्मल नागर, एसडीएम, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें