फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फर्जी साइट पर कराई ट्रेडिंग, 9.77 लाख ठगे

Sun, 29 Dec 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमसर माजरा के युवक को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनसे 9.77 लाख रुपये ऐंठ लिये। ठगों ने उनकी टेलीग्राम अकाउंट पर लिंक भेजकर ट्रेडिंग करने का झांसा दिया था। पीड़ित को जब ठगी का पता लगा तो उन्होंने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सलीमसर माजरा निवासी अंकित ने साइबर थाना पुलिस को बताया है कि 13 अक्तूबर को उनके टेलीग्राम अकाउंट पर फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए लिंक मिला था। उन्हें स्प्रेडेक्स ग्लोबल लिमिटेड एप के माध्यम से ट्रेडिंग करना शुरू किया था। उन्होंने अपनी छोटी राशि ट्रेडिंग पर लगाई थी। उसके बाद उन्होंने राशि को निकालने का प्रस्ताव डाला तो उसे तुरंत मंजूर कर लिया गया। इससे वह एप पर भरोसा करने लगे। बाद में उन्होंने एप पर मोटी रकम लगा दी। उन्होंने 13 नवंबर से 30 नवंबर के बीच 12 बार में 9.77 लाख की राशि एप पर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें