फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्यापारियों ने पार्किंग स्थल पर साझा बाजार खोलने का किया विरोध

Tue, 26 Mar 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से सुभाष चौक के पास पार्किंग स्थल पर खोले जा रहे साझा बाजार को लेकर जिला व्यापार मंडल के सदस्यों ने रोष जताया। मंगलवार सुबह व्यापारी सुभाष चौक से जुलूस निकालते हुए नगर निगम कार्यालय में पहुंचे और निगमायुक्त विश्राम मीणा से मिलकर पार्किंग स्थल पर साझा बाजार न खोलने की मांग की। दुकानों को शहर में अलग-अलग जगहों पर खोला जाए। इस पर निगमायुक्त विश्राम मीणा व मेयर निखिल मदान ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नगर निगम अब लखपति दीदी बनाने जा रहा है। इसके लिए निगम ने सुभाष चौक पर साझा बाजार खोलने के लिए खोखे रखवाएं हैं। इसके विरोध में सुभाष चौक पर जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य एकत्रित हुए। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि शहर के अंदर पहले ही पार्किंग की समस्या है। सुभाष चौक के पास साझा बाजार खुलने से पार्किंग स्थल खत्म हो जाएगा। इससे लोगों को गाड़ियां खड़ी करने में परेशानी आएगी। ऐसे में उनकी मांग है कि पार्किंग स्थल के बजाय शहर में अलग-अलग स्थानों पर दुकानें खोलने से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नंदवानी नगर पार्क, मित्तल नर्सिंग होम के सामने, सुभाष चौक के पास, एटलस रोड पर, कच्चे क्वार्टर गुरुद्वारे के पीछे व अन्य जगहों पर एक-एक दुकान संचालित की जा सकती है। इस दौरान संजय वर्मा, संजय जैन, राकेश चोपड़ा, यशपाल अरोड़ा, बिट्टू जैन, सुशील स्याल, नरेंद्र धवन, जतिन डेंबला, हिमांशु कुकरेजा, रविंद्र सरोहा, जसविंद्र सिंह, राजबीर सैनी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें