फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यमुना घाट से रेत चोरी करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Tue, 18 Mar 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना पुलिस व खनन विभाग की टीम ने रविवार देर रात रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को गांव जगदीशपुर-झुंडपुर यमुना घाट से पकड़ा है। टीम ने जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को राई थाना में लाकर खनिज अधिनियम 1957, हरियाणा राज्य खनन नियम 2012 के अंतर्गत राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों की अनुपालना में सीज किया। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। राई थाना पुलिस व खनन विभाग की टीम की ओर से जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक से जुर्माना भरवाने के उपरांत ही छोड़ा जाएगा। जिला में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन की ओर सख्ती बरती जा रही है, जो भविष्य में जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें