फोटो 40- सोनीपत के गांव टांडा जगदीशपुर के पास यमुना की ओर जाने वाले मार्ग पर की गई खोदाई। स्रोत
सोनीपत। गांव टांडा जगदीशपुर से यमुना नदी क्षेत्र में जाने वाले मार्ग को बुलडोजर से खोदाई करवाकर अवरुद्ध किया गया है, ताकि यमुना से रेत का अवैध खनन करने पर रोक लगाई जा सकेगी।
जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एक अन्य अवैध खनन करने के मामले में गांव रोहट निवासी नवीन से वसूली गई 2.15 लाख जुर्माना राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध खनन हो रहा है तो इसकी सूचना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के व्हाट्सएप नंबर 9878380112 पर दें। संवाद