गोहाना। लाठ-जौली नहर पुल के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें भैंसवाल कलां गांव निवासी किसान प्रवीन कुमार घायल हो गए। राहगीरों ने किसान को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सचिन ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह पिता प्रवीन कुमार ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर गोहाना अनाज मंडी जा रहे थे। पीछे से आ रहे पंजाब नंबर के एक कैंटर ने ट्राली को टक्कर मार दी। घटना के बाद कैंटर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। संवाद